ठेकेदार ने 40 लाख गबन करने व हथियार के बल पर लूटपाट की करायी प्राथमिकी

FIR lodged for robbery at gunpoint

ठेकेदार ने 40 लाख गबन करने व हथियार के बल पर लूटपाट की करायी प्राथमिकी संवाददाता, मुजफ्फरपुर बरियारपुर थाना के अधवारा गांव निवासी ठेकेदार रंजीत कुमार ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने 40 लाख रुपये गबन करने और कार्यालय में लूटपाट का आरोप लगाया है. रंजीत कुमार, ललित एंड सुषमा एनर्जीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं. उनकी कंपनी को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में करीब ढाई करोड़ का ठेका मिला था. कांटी के रहने वाले एक आरोपी ने खुद को फर्म का मालिक बताकर सहयोग की पेशकश की. शुरुआत में काम संतोषजनक रहा, जिससे विश्वास बढ़ गया. इसी बीच आरोपी ने 10 लाख रुपये उधार लिए, जिसे लौटाने का वादा किया था. बाद में उसने अचानक मैंगलोर में काम रुकवा दिया, जिससे कंपनी को बदनामी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा. रंजीत कुमार का आरोप है कि आरोपी ने गाड़ी भाड़ा, मजदूरी और अन्य मद में कुल 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. जब हिसाब करने के लिए बुलाया गया तो 40 लाख रुपये बकाया निकले. इसके बाद 24 अगस्त की शाम आरोपी अपने सहयोगियों संग उनके खबड़ा स्थित कार्यालय पहुंचा, मारपीट की और हथियार के बल पर कागजात व दो लाख रुपये नकद लूट लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >