Agriculture Department: खरीफ फसल 2026 के मद्देनजर मुजफ्फरपुर के समाहरणालय में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की अहम बैठक डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी, स्थानीय विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान जिले में उर्वरक की उपलब्धता, कालाबाजारी पर रोक और पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े निर्णय लिए गए.
Muzaffarpur News: डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि
जिले में थोक उर्वरक विक्रेताओं की गहन जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कृषि विभाग के निरीक्षकों की एक संयुक्त टीम गठित की जाए. अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ विधिपूर्वक कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
फर्जी और अक्रियशील दुकानदारों के लाइसेंस होंगे रद्द
बैठक के दौरान कांटी विधायक अजीत कुमार ने यह मुद्दा उठाया कि जिले के 1,466 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं में से कई अक्रियशील और फर्जी हैं. इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को तुरंत जांच कर ऐसे सभी फर्जी दुकानदारों के लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए.साथ ही, किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराने और उर्वरक दुकानों तक उचित भाड़े में आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, पिछले 15 वर्षों से एक ही पंचायत में कार्यरत किसान सलाहकारों के स्थानांतरण को लेकर विभाग से परामर्श कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई.
खाद की कालाबाजारी या समस्या पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
प्रशासन ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हेल्पडेस्क और त्वरित निष्पादन टीम के मोबाइल नंबर जारी किए हैं:
हेल्पडेस्क:
- राजेश कुमार (सहायक निदेशक): 9631584961
- कृष्णा आनंद (लिपिक): 8521970616
त्वरित निष्पादन टीम:
- सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण): 7991161174
- सहायक निदेशक (रसायन): 9911496439
- सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण): 9810016697
