Muzaffarpur : शादी का झांसा देकर पांच महीने तक किया शोषण

Muzaffarpur : शादी का झांसा देकर पांच महीने तक किया शोषण

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती का पांच महीने तक यौन शोषण किया गया. पीड़िता ने पड़ोस के ही युवक को आरोपी बनाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि आरोपी की साइबर कैफे है. वह युवती को कंप्यूटर सिखाने के बहाने अपनी दुकान पर बुलाता था. इसी दौरान वह शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा. आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी शादी के बहाने उसे मुजफ्फरपुर ले गया. वहां कुछ घंटे एक मकान में रखा. फिर वहां से पटना ले गया और दो दिनों तक होटल में रखकर संबंध बनाया. फिर लाकर घर के पास छोड़ दिया. युवती ने थानाध्यक्ष को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >