चुनावी घोषणा पत्र में तिब्बत की आजादी की मांग भी जोड़ें

चुनावी घोषणापत्र

मुजफ्फरपुर. भारत-तिब्बत मैत्री संघ बिहार ने सभी राजनीतिक दलों से चुनावी घोषणा पत्र में तिब्बत की आजादी और भारत के सुरक्षा के सवाल को शामिल करने की मांग की है. कहा है कि चीन के विस्तारवाद को रोकने के लिए तिब्बत की आजादी बेहद जरूरी है. संघ के बिहार के अध्यक्ष डॉ हरेंद्र कुमार ने 14 नवंबर 1962 को सर्वसम्मति से तैयार भारत की संसद के संकल्प को याद दिलाया, जिसमें चीन के अवैध कब्जे से भारत के एक-एक इंच भूमि को मुक्त कराने का प्रस्ताव किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >