शराब के नशे में धुत ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, घर से 197 पुड़िया स्मैक बरामद

शराब के नशे में धुत ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, घर से 197 पुड़िया स्मैक बरामद

: मिठनपुरा थाने की पुलिस मालीघाट से दबोचा : एक दर्जन से अधिक सप्लायरों के बताये नाम : मोहल्ले में ड्रग्स माफिया कर रहा था मारपीट संवाददाता, मुजफ्फरपुर फोटो:: दीपक मिठनपुरा थाने की पुलिस ने शराब के नशे में धुत ड्रग्स माफिया मदन कुमार दास को मालीघाट से गिरफ्तार किया है. वह मोहल्ले में मारपीट कर रहा था. थाने लाकर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि गिरफ्तार शातिर शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई का नेटवर्क चलाता है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मिठनपुरा पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी करके 197 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है. एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार ने ड्रग्स माफिया से लंबी पूछताछ की है. उसने एक दर्जन से अधिक सप्लायरों के नाम- पते के बारे में जानकारी दी है. पुलिस उनका सत्यापन करके गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि मिठनपुरा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि मालीघाट मोहल्ले में कुछ लोग शराब के नशे में धुत्त होकर आपस में मारपीट कर रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर एक आरोपी को पकड़ लिया. थाने लाकर उससे पूछताछ की गयी तो उसकी पहचान ड्रग्स सप्लायर मदन कुमार दास के रूप में की गयी है. उससे पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ सप्लाई के नेटवर्क के बारे में जानकारी दी. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसके घर पर छापेमारी करके स्मैक जैसा 197 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद किया गया है. एएसपी टाउन ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कुछ तस्करों के नाम बताएं हैं, उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. साथ ही ड्रग्स सप्लायर का इंटर डिस्ट्रिक्ट कनेक्शन को भी पुलिस खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >