Muzaffarpur: डीआरआइ ने लग्जरी कार से 42 करोड़ का कोकीन किया बरामद, इंटरनेशनल तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में मैठी टोल प्लाजा के नजदीक एक कार से 42 करोड़ की कोकीन जब्त की गई है. डीआरआइ की टीम ने इस मामले में एक इंटरनेशनल तस्कर को गिरफ्तार किया है.

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर डीआरआइ की टीम ने मैठी टोल प्लाजा के पास लग्जरी कार से 42 करोड़ की कोकीन जब्त की है. मौके से कार में बैठा इंटरनेशनल तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. उसकी पहचान महाराष्ट्र के पुणे जिला के लोनावला थाना के टुंगराली गांव नियर मराठी शाला – 09 के फ्लैट नंबर 202 निवासी शेख शाहीन के रूप में हुई है. डीआरआइ ने कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी दार्जिलिंग के प्रधान नगर व पश्चिम बंगाल के चाकुलिया निवासी दो युवकों को भी हिरासत में लिया था. बयान दर्ज कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

गोरखपुर के रास्ते दिल्ली पहुंचाना था खेप

डीआरआइ को छानबीन में यह जानकारी मिली कि यह खेप थाईलैंड से तस्करी करके भूटान के रास्ते सिलीगुड़ी लाया गया था. वहां से लग्जरी कार में ट्रॉली बैग के ऊपरी व निचले हिस्से में पतले परत में 4.2 किलो कोकीन को छिपाकर रखा गया. तस्कर को मुजफ्फरपुर होकर गोरखपुर के रास्ते यह कोकीन दिल्ली पहुंचाना था. डीआरआइ ने गुरुवार की देर शाम तक तस्कर शेख शाहीन को विशेष एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया. वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

मुजफ्फरपुर डीआरआइ के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप थाईलैंड से तस्करी करके भूटान सिलीगुड़ी के रास्ते मुजफ्फरपुर से गोरखपुर होकर दिल्ली जाएगी. इसी आधार पर बुधवार की शाम डीआरआइ ने मैठी टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी की. इस बीच दरभंगा की ओर से लग्जरी कार आता हुआ दिखाई दिया. उस कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो वह बोला कि दिल्ली जा रहे हैं. उसके पास एक ट्रॉली बैग है इसमें कुछ कपड़े हैं. ट्रॉली बैग के साथ कार में बैठे व्यक्ति को हिरासत में लेकर माड़ीपुर स्थित डीआरआइ कार्यालय लाया गया. यहां पर जब ट्रॉली बैग की बारीकी से तलाशी ली गयी तो बैग के ऊपरी व निचले हिस्से में पतली परत करके कोकीन को छिपाकर रखा गया था.

तस्कर के पास नेवी से सेवानिवृत होने का पहचान पत्र मिला

42 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार तस्कर शेख शाहीन के पास से नेवी से सेवानिवृत होने का पहचान पत्र मिला है. जिसकी तहकीकात डीआरआइ की टीम कर रही है. उससे जब डीआरआइ के अधिकारियों ने पूछताछ की तो वह कार्यालय आने तक उसके पास कुछ भी मादक पदार्थ जैसा होने की बात से इनकार करता रहा. लेकिन, जब उसके ट्रॉली बैग से कोकीन बरामद कर लिया गया तब उसने तस्करी के बारे में जानकारी दी. उसके मोबाइल की डीआरआइ जांच कर रही है.

डीआरआइ लखनऊ जोन की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई

डीआरआइ सूत्रों की मानें तो लखनऊ डीआरआइ जोनल कार्यालय के अंतर्गत आने वाले बिहार, झारखंड, यूपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है. इतनी बड़ी खेप हाल के दिनों में नहीं पकड़ी गयी थी.

जांच जारी

कोकीन की बड़ी खेप पकड़ने के बाद डीआरआइ के अधिकारी अंतरराष्ट्रीय व लोकल तस्करों का सुराग तलाश रहे हैं. गिरफ्तार तस्कर शेख शाहीन से जो पूछताछ की गयी है, उसके आधार पर इंटरनेशनल, नेशनल व लोकर ड्रग्स सप्लाई सिंडिकेट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: PM Modi: जमुई के इस गांव में 15 नवंबर को तीसरी बार आ रहे पीएम मोदी, जानें इस बार क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >