ड्रेसिंग कर मांगे 900 रुपये, परिजनों ने किया हंगामा

एसकेएमसीएच में ड्रेसिंग करने के बाद कर्मी ने 900 रुपये मांग लिये. इसपर मरीज के परिजनों ने खूब हंगामा किया.

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच में ड्रेसिंग करने के बाद कर्मी ने 900 रुपये मांग लिये. इसपर मरीज के परिजनों ने खूब हंगामा किया.सड़क हादसे में जख्मी चकिया के भूलन राय को एसकेएमसीएच लाया गया था. यहां उनकी ड्रेसिंग हुई. भूलन का भतीजा रामपुकार ने बताया कि अरेराज से पूजा के बाद आने के दौरान ऑटो पलट गया था. इसमें उनका हाथ जख्मी हो गया था. उन्हें निजी अस्पताल से एसकेएमसीएच भेजा गया था. वहाॅं ड्रेसिंग करने के बाद कर्मियों ने पैसा की मांग की. आरोप लगाया कि कर्मियों ने कहा कि तुमने टाॅंका लगाने का सामान खरीद कर नहीं दिया था. सामान का पैसा मांग रहा हूॅं. रामपुकार ने बताया कि कंट्रोल रूम में भी इसकी शिकायत की. जबकि अधीक्षक ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >