लूट में असफल होने पर अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली

करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक के समीप शनिवार की देर रात अपराधियों ने लूट में असफल होने पर बाइक सवार पर गोली चला दी, जो युवक के पैर में लगी़

करजा थाना के मड़वन चौक के समीप दिया घटना को अंजाम वैशाली जिले का निवासी है युवक, बहन के घर जाते हुई घटना प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक के समीप शनिवार की देर रात अपराधियों ने लूट में असफल होने पर बाइक सवार पर गोली चला दी, जो युवक के पैर में लगी़ हालांकि जख्मी युवक ने साहस दिखाते हुए बाइक नहीं रोकी और आगे चमरुआ मंदिर के समीप बरातियों की गाड़ियों के बीच पहुंचकर लोगों को घटना के बारे में बताया़ लोगों ने सूचना पुलिस को दी़ हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह बाइक चलाते हुए मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया़ बताया गया कि वैशाली जिले के भागवतपुर का निवासी राजू कुमार अपने घर से शनिवार की रात सीतामढ़ी रोड स्थित धर्मपुर में अपनी बहन के घर जा रहा था़ इसी दौरान करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार अपराधियों ने राजू को रुकने का इशारा किया़ लूटपाट के डर से राजू अपनी बाइक को तेज गति से लेकर भागने लगा़ इसी बीच अपराधियों ने युवक पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी़ गोली लगने के बाद भी भागते हुए अपनी जान बचायी़ एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि लूटपाट के उद्देश्य से अपराधियों ने गोली चलायी थी, जो युवक के पैर में लगी है़ बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >