अहियापुर में स्कूल के लिए निकला चचेरा भाई रहस्यमयी ढंग से गायब, दहशत में परिजन

Cousin brother mysteriously disappears, family in panic

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र से कोल्हुआ पैगम्बरपुर इलाके से दसवीं कक्षा के दो छात्र राजा ठाकुर (15 वर्ष), शिवम कुमार (14 वर्ष) रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है. दोनों आपस में चचेरे भाई हैं. वे बुधवार की सुबह घर से ब्रह्मपुरा के लक्ष्मी चौक स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे. गायब छात्र के पिता अखिलेश ठाकुर ने काफी खोजबीन के बाद अहियापुर थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. रहस्यमयी ढंग से दोनों के गायब होने के बाद से परिजन दहशत में है. उनको अनहोनी की आशंका सता रही है. बताया जाता है कि गायब दोनों छात्र का पैतृक गांव औराई रतनपुर है. वर्तमान में अहियापुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर के वार्ड नंबर – 15 में परिवार के साथ रहते हैं. उनके पिता कपड़े का कारोबार करते हैं. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों रोज की तरह साइकिल से ब्रह्मपुरा स्थित जिला स्कूल के लिए निकले थे. आमतौर पर वे शाम सात बजे तक घर लौट आते थे, लेकिन बुधवार को वे न तो स्कूल पहुंचे और न ही कोचिंग. देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ी. उन्होंने आसपास के मोहल्लों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. दोनों का मोबाइल फोन भी शाम से लगातार स्विच ऑफ बताने लगा. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि गायब छात्र की तलाश की जा रही है. वहीं, परिजन व मोहल्ले के लोग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके उसकी सकुशल बरामदगी को लेकर मुहिम चला रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >