Muzaffarpur : कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे कांग्रेसी

Muzaffarpur : कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे कांग्रेसी

औराई. कांग्रेस के बैनर तले शनिवार को पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता दीनबंधु क्रांतिकारी के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए समस्या निवारण कैम्प ताराजीवर में लगाया गया. कैम्प में बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने, नया राशन कार्ड बनवाने, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के लिए नाम जुड़वाने सहित बिजली एवं जमीन से संबंधित समस्या लेकर कुल 200 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. दीनबंधु क्रांतिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की सुध नहीं लेते हैं, जिस वजह से छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है़ लेकिन अब कांग्रेस हर गांव में कैम्प लगा कर जनता की समस्याएं सुनेगी और उसके निदान का प्रयास करेगी. कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर ने कहा कि औराई के लोगों का सुध नहीं लेने वाला कोई नहीं है़ लेकिन अब हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे. मौके पर बिहार युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष समीर हुसैन, संतोष सहनी, अच्छे लाल सहनी, रामश्रेष्ठ सहनी, राजेश सहनी, अनीता देवी, प्रमिला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >