CM Nitish Gift: बिहार के इस जिले का चमका भाग्य! सड़क से लेकर ROB तक 7 बड़ी योजनाओं का मिला तोहफा

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले को बड़ी सौगात दी. जिले में 7 बड़ी योजनाओं की आधारशिला गुरुवार को रखी गई. इन योजनाओं में सड़क से लेकर आरओबी तक शामिल है. पूरे 574.16 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

CM Nitish Gift: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों कई योजनाओं की सौगात दे रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले को खास तोहफा दिया और 7 विकास योजनाओं की आधारशिला रखी. दरअसल, सीएम नीतीश की ओर से प्रगति यात्रा के दौरान जिले में विकास योजनाओं का एलान किया गया था, जिसके बाद अब उन योजनाओं की आधारशिला रखी गई. जानकारी के मुताबिक, पूरे 574.16 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इन योजनाओं में सड़क से लेकर आरओबी तक शामिल है.

इन योजनाओं का मिला तोहफा

वहीं, जिन विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें शिवहर–मीनापुर-कांटी सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण. 0 किलोमीटर से 9.70 किलोमीटर तक की सड़क के लिए 74.18 करोड़ रुपये. चांदनी चौक से बखरी तक सड़क का चौड़ीकरण. 7.65 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 89.77 करोड़ रुपये. वहीं, मारीपुर में ROB के निर्माण के लिए 167.68 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. चांदनी चौक से रामदयालु तक सिक्स-लेन सड़क. इस सिक्स-लेन सड़क के निर्माण में 44.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

सड़क चौड़ीकरण से लेकर निर्माण शामिल

इसे अलावा शिवहर–मीनापुर-कांटी सड़क का दूसरा चौड़ीकरण. 20.43 किलोमीटर से 29.80 किलोमीटर तक के हिस्से के लिए 52.56 करोड़ रुपये. गायघाट के मधुरपट्टी में बड़े पुल का निर्माण. इस पुल के लिए 24.28 करोड़ रुपये का प्रावधान है. सिपाहपुर जेल चौक से पूसा रोड तक सड़क का निर्माण. इस सड़क परियोजना पर 120.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस तरह से इन सभी योजनाओं की आधारशिला रखी गई.

प्रगति यात्रा के दौरान किए थे घोषणा

जानकारी के मुताबिक, प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 जनवरी 2025 को मुजफ्फरपुर जिले के विकास कार्यों को देखा था और कई विकास योजनाओं की घोषणाएं की थी. इनमें से सात योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुरुवार को किया गया. इन सात योजनाओं में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की तीन योजनाएं, पथ निर्माण विभाग की तीन योजनाएं और ग्रामीण कार्य विभाग की एक योजना शामिल हैं.

Also Read: बिहार के भागलपुर में 2 डीएसपी, 1 इंस्पेक्टर और 6 दारोगा पर एक्शन, 7 साल बाद तेजाब कांड में हुई कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >