स्मार्ट सिटी के 25 बायो-टॉयलेट बने शो-पीस, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर में करोड़ों की लागत से स्थापित 25 बायो-टॉयलेट अब रखरखाव के अभाव में शो-पीस बन गए हैं. राहगीरों की सुविधा के लिए शुरू की गई यह योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है. मामले का संज्ञान लेते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं.

Muzaffarpur Smart City:  शहर को आधुनिक और स्वच्छ बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से 25 बायो-टॉयलेट स्थापित किए गए थे. लेकिन नगर निगम की अनदेखी और उचित रख-रखाव के अभाव में आज ये सभी बायो-टॉयलेट शो-पीस बनकर रह गए हैं. राहगीरों की सुविधा के लिए शुरू की गई यह योजना पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. स्मार्ट सिटी मिशन की इस बड़ी लापरवाही का मामला सामने आते ही प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है. कमिश्नर ने नगर आयुक्त को पूरे प्रकरण की गहन जांच कर जिम्मेदारी तय करने के सख्त आदेश दिए हैं.

जांच के घेरे में निर्माण से लेकर मेंटेनेंस का ठेका

कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगे इन सभी 25 बायो-टॉयलेट की वर्तमान स्थिति, निर्माण लागत और इनके मेंटेनेंस का जिम्मा संभालने वाली कार्यदायी एजेंसी के अनुबंध की बारीकी से जांच की जाए. यह टॉयलेट बैरिया रोड, मिठनपुरा, इमलीचट्टी, कंपनीबाग, कल्याणी और स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाकों में लगाए गए थे. रख-रखाव न होने से इनमें से 75% से अधिक बायो-टॉयलेट कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं. कई जगह ताले लटके हैं तो कई जगह से सामान चोरी या टूट चुके हैं.

दोषियों और एजेंसी पर गिरेगी गाज

कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि बायो-टॉयलेट को बदहाल छोड़ने वाले अधिकारियों और एजेंसी की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने परियोजना की लागत से लेकर रख-रखाव अनुबंध तक की गहराई से जांच कर रिपोर्ट जल्द सौंपने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: किशोरी का इंस्टाग्राम हैक कर फोटो एडिट कर किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >