मौसम : आज सुबह तक मुजफ्फरपुर सहित उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में बारिश के आसार

Chances of rain in the districts

शुक्रवार को दोपहर के समय धूल भरी आंधी से कुछ देर के लिए बदला मौसम, फिर चिलचिलाती धूप से हाल बेहाल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मौसम का मिजाज शुक्रवार को दोपहर के समय बदल गया. जब तेज धूल भरी आंधी से कुछ देर के लिए अस्त-व्यस्त कर दिया. आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन यह कुछ देर के लिए ही था. बूंदाबांदी के बाद तुरंत ही चिलचिलाती धूप निकल आयी, जिससे चिपचिपाहट वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. दिन भर उमस और गर्मी से लोग परेशान दिखे. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से 11 जून तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके तहत शनिवार सुबह तक मुजफ्फरपुर सहित उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. हालांकि, इस बारिश के बाद तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की जाएगी. बताया जा रहा है कि पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. तापमान में यह बदलाव तीन दिनों के भीतर होगा. पूर्वानुमान की अवधि में 18 से 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी. जिससे गर्मी और बढ़ेगी. लोगों को आगामी दिनों में भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है. वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >