बाइकर्स गैंग ने मॉर्निंग वॉक कर रहे राहगीर के गले से छीनी चेन

Chain snatched from a passerby's neck

: कंपनीबाग स्थित कचहरी गेट के पास की घटना : बाइक सवार दो अपराधियों दिया वारदात को अंजाम : सीसीटीवी में दोनों अपराधियों की तस्वीर हुई कैद संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के कंपनी बाग रोड स्थित कचहरी परिसर गेट के समीप गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे रंजन कुमार के गले से बाइकर्स गैंग ने चेन स्नेचिंग कर लिया. घटना के बाद अपराधी जूरन छपरा की ओर भाग निकले. रंजन कुमार भी एक राहगीर बाइक सवार से मदद लेकर काफी दूर तक पीछा किया लेकिन, अपराधी पकड़ में नहीं आ पाए. रंजन कुमार जूरन छपरा के रोड नंबर चार के रहने वाले हैं. घटना के बाबत उन्होंने नगर थाने में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल रूम में जाकर दारोगा कुंदन कुमार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है. लेकिन, वारदात को अंजाम देकर अपराधी इतनी तेज गति से भागा कि उसके बाइक का नंबर प्लेट भी नजर नहीं आ रहा है. पुलिस का कहना है कि कचहरी परिसर गेट से मेहंदी हसन चौक मात्र 19 सेकेंड में अपराधी पहुंच गया. पुलिस मेहंदी हसन चौक के पास भी दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है. रंजन कुमार ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह जूरन छपरा रोड नंबर- चार के रहने वाले हैं. रोजाना की तरह वह गुरुवार की मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था. सुबह 6: 15 बजे वह कचहरी परिसर के गेट के पास था कि पल्सर बाइक सवार दो अपराधी आया और उसके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया. छीनी गयी चेन डेढ़ भर की थी. इसकी कीमत डेढ़ लाख के आसपास होगी. वह राहगीर से मदद लेकर कुछ दूर तक अपराधी का पीछा किया मगर पकड़ में नहीं आ पाया. थानेदार शरत कुमार ने बताया कि अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है. डॉक्टर की पत्नी से चेन छिनतई में समस्तीपुर के अपराधी पर शक कलमबाग रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप परिसर में हुए डॉक्टर की पत्नी से चेन छिनतई में समस्तीपुर के एक अपराधी पर शक है. सीसीटीवी में कैद अपराधी के हुलिया से उसका चेहरा मैच कर रहा है. पुलिस के अनुसार समस्तीपुर जिले का वह हिस्ट्रीशीटर अपराधी पूर्व में भी जिले में चेन छिनतई की वारदात को अंजाम दे चुका है. उसके वर्तमान लोकेशन को पुलिस खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >