फल व्यवसायी से 23 लाख का माल उधार लेकर राशि किया गबन, प्राथमिकी

फल व्यवसायी से 23 लाख का माल उधार लेकर राशि किया गबन, प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के फल कारोबारी शम्मी रंजन को धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है. मधुबनी के एक व्यापारी ने उनसे 23 लाख 73 हजार से अधिक का माल उधार लिया, लेकिन अब भुगतान करने से इनकार कर रहा है. पीड़ित ने इस संबंध में अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शम्मी रंजन ने पुलिस को बताया कि वे वर्षों से मधुबनी जिला के खुटौना के व्यापारी बसंत पंजियार के साथ व्यापार कर रहे थे. उनके निधन के बाद उनके बेटे अमित कुमार पंजियार ने कारोबार संभाला. पुराने विश्वास के चलते शम्मी रंजन ने उन्हें क्रेडिट पर फल भेजना जारी रखा. धीरे-धीरे बकाया राशि 23 लाख 73 हजार 482 तक पहुंच गयी. जब शम्मी रंजन ने भुगतान के लिए संपर्क किया, तो अमित ने टालमटोल शुरू कर दिया और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया. पीड़ित ने व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेजों को सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >