मुजफ्फरपुर: बकरीद के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक संपन्न

मुजफ्फरपुर के बोचहाँ थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना परिसर में सोमवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने की. बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे.

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का पर्व है. सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें.

उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

संवेदनशील इलाकों में रहेगी निगरानी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी.

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

शांति समिति के सदस्यों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखने के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >