Bihar News: मुजफ्फरपुर में हॉस्टल में मिली छात्र की लाश, स्कूल की प्रताड़ना से भागा था घर…

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में सोमवार रात 12 वर्षीय छात्र की लाश संदिग्ध स्थिति में मिली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मैच गया. घटना के बाद से हॉस्टल का संचालक फरार है.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में सोमवार रात 12 वर्षीय छात्र की लाश संदिग्ध स्थिति में मिली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मैच गया. घटना के बाद से हॉस्टल का संचालक फरार है. मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के महिंद्रवारा थाना क्षेत्र के सिराखिरिया निवासी सत्यम कुमार के रूप में की गई है.

मृतक के भाई ने बताया कि सत्यम चार दिन पहले स्कूल से भागकर घर पहुंचा था. स्कूल जाने से मना कर रहा था. मां के समझाने के बाद वो सोमवार को स्कूल गया, लेकिन मात्र दो घंटे बाद ही मौत की खबर मिली.

सत्यम को हॉस्टल में किया जाता था प्रताड़ित

सत्यम को हॉस्टल में प्रताड़ित किया जाता था. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फोरलेन की बताई जा रही है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद एसडीपीओ टाऊन 2 विनता सिन्हा और अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल की जांच ग��नता से की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया.

Also Read: बिहार में रैली रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, पैक्स प्रत्याशी के समर्थकों ने की पत्थरबाजी

पुलिस ने क्या कहा?

SDPO टाउन-2 विनता सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली है कि एक निजी स्कूल में बच्चे का शव मिला है. बच्चा सीतामढ़ी जिले का रहनेवाला है. बताया जा रहा कि बच्चा इससे पहले भी स्कूल से भागकर अपने घर दो से तीन बार जा चुका है. उसे स्कूल में रहने का मन नहीं था. घटनास्थल की जांच और छात्रों से बात के आधार पर प्रथम दृष्ट्या यह मामला सुसाइड का लगता है. मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >