Bihar: पुलिस की नाक के नीचे चला रहा था तस्करी का धंधा, मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने कर दी बड़ी कार्रवाई

Bihar: शराबबंदी वाले बिहार में मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई. पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो शराब तस्करों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से 77 कार्टन शराब और शराब ढोने में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त हुई.

Bihar: बिहार में लागू शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए कुछ लोग अभी भी चोरी-छिपे शराब का धंधा कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. टीम ने छापेमारी के दौरान 77 कार्टन देसी व विदेशी शराब और एक कार जब्त की है, जिसका इस्तेमाल सप्लाई के लिए किया जा रहा था.

पांच थाना क्षेत्रों में एकसाथ चली कार्रवाई

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब की सप्लाई हो रही है. इसी आधार पर मोतीपुर, गायघाट, काजी मोहम्मदपुर, मीनापुर और मनियारी थाना क्षेत्रों में एकसाथ छापेमारी की गई. कार्रवाई में मोतीपुर के नरेश कुमार और गायघाट के गणेश राम को तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। वहीं, पांच अन्य युवक शराब पीते हुए मिले.

77 कार्टन शराब और एक कार जब्त, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जब्त शराब में देसी और विदेशी ब्रांड शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में और भी ठिकानों की जानकारी मिली है, जिनपर जल्द ही दबिश दी जाएगी. कार जब्त कर ली गई है, जिससे शराब की ढुलाई की जा रही थी.

Also Read: बिहार में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा, इन 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

गिरफ्तार लोगों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों में मोतीपुर के नरेश कुमार, गायघाट के गणेश राम, काजी मोहम्मदपुर के शिवम कुमार, अनिल कुमार और किशोर पटेल, मीनापुर के दीपक कुमार तथा मनियारी के कुमोद कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >