Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में ईंट से कुच कर युवक की हत्या

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड में पंप हाउस के पास रविवार की अहले सुबह एक युवक का शव फेंका मिला. शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी.

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड में पंप हाउस के पास रविवार की अहले सुबह एक युवक का शव फेंका मिला. शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों की भीड़ जुटने लगी. सूचना पर सिटी एएसपी भानू प्रताप सिंह के साथ ही नगर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. यहां शव को नाला से बाहर निकाला गया.

युवक की हत्या कहीं और कर शव नाला में फेंका

युवक की पहचान तीनपोखरिया निवासी संजीव कुमार सिंह के पुत्र आकाश सिंह (22 वर्ष) के रूप में की गयी है. इसके बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से नमूना संग्रहित किया. इधर, हत्या की सूचना के बाद मृतक के पिता और घर के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. शव के पास खून बिखरा हुआ था. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को लाकर नाला में फेंक दिया गया है.

घर से निकला था श्रावणी मेला के लिए

मृतक आकाश सिंह के पिता संजीव कुमार ने बताया कि उनका पुत्र शनिवार की शाम में यह कहकर घर से निकला था कि श्रावणी मेले में शामिल होने जा रहा है, लेकिन रात तक नहीं लौटा. सुबह में उसका शव मिलने की सूचना मिली. जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो लहूलुहान स्थिति में उनके पुत्र का शव वहां पड़ा हुआ था.

ये भी पढ़े: वज्रपात से खेत में धान रोपाई कर रही एक महिला की मौत, सात अन्य जख्मी

पुलिस घटना के जांच में जुटी है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है.शुक्ला रोड में युवक की हत्या की गयी है. सिर के जख्म को देखकर प्रतीत हो रहा है कि ईंट से मारकर हत्या की गयी है. घटना को कहीं और अंजाम दिया गया है. इसके बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. सीसीटीवी कैमरा, सीडीआर और टावर डंपिंग की मदद से मामले की तकनीकी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >