दिल्ली में बैंक अधिकारी, पत्नी व बेटी का इलाज जारी, शहरवासी ठीक होने का कर रहे प्रार्थना

दिल्ली में बैंक अधिकारी, पत्नी व बेटी का इलाज जारी, शहरवासी ठीक होने का कर रहे प्रार्थना

: पिता व छोटी बेटी का इलाज के दौरान पटना में हो गयी थी मौत : माड़ीपुर में अखंड ज्योत की दीप से घर में लगी थी भीषण आग : बैंक अधिकारी समेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से थे झुलसे संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के माड़ीपुर में अखंड ज्योत के दीप से घर में लगी आग के बाद गंभीर रूप से झुलसे बैंक अधिकारी सन्नी कुमार (38) , पत्नी रुचिका गुप्ता (33) और छह साल की बेटी मनाया का दिल्ली में इलाज चल रहा है. शहरवासी तीनों को ठीक होने की मां दुर्गा से प्रार्थना कर रहे हैं. शुक्रवार की अहले सुबह हुई इस हृदय विदारक घटना में बैंक अधिकारी के पिता गणेश प्रसाद व छोटी बेटी जुगनू कुमारी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. परिवार के तीन सदस्य जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहे हैं. रिश्तेदारों का कहना है कि पूजा की दीप ने एक हंसती- खेलती परिवार की सारी खुशियां छीन ली. पूजा की गीत हमेशा सुनाई देती थी वहां विरानगी छायी है. दादा गणेश प्रसाद व पोती जुगनू कुमारी का अंतिम संस्कार परिवार वालों ने कर दिया है. जानकारी हो कि माड़ीपुर में शुक्रवार की अहले सुबह घर में जल रही अखंड ज्योत की दीपक से आग लग गयी. इसमें बैंक अधिकारी सन्नी कुमार, उसकी पत्नी रुचिका गुप्ता, पिता गणेश प्रसाद व दो बेटी मनाया व जुगनू कुमारी गंभीर रूप से झुलस गयी थी. झुलसे पांचों लोगों को पहले इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. लेकिन, हालत गंभीर देखकर उन्हें पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान गणेश प्रसाद व छोटी बच्ची जुगनू कुमारी की मौत हो गयी. बाकी बचे तीनों लोगों को दिल्ली रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >