बैंकों में पांच दिवसीय कार्य संस्कृति लागू करने की मांग, मुजफ्फरपुर में जोरदार प्रदर्शन

देशभर के बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यह हड़ताल बुलाई थी. भविष्य में और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

5 day banking demand: पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर के बैंक कर्मचारी व अधिकारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के अंचल कार्यालय पर बैंक कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस हड़ताल में यूएफबीयू से जुड़े एआइबीइए, एआइबीओसी, एनसीबीई, एआइबीओए और बेफी समेत कई प्रमुख संगठन शामिल रहे.

आगे की हड़ताल की दी गई चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. अगली राष्ट्रव्यापी हड़ताल सितंबर माह के अंत में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित है. इसके बाद भी यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की पूरी तैयारी है. बैंक कर्मियों का कहना है कि अब उन्हें केवल कोरे आश्वासन नहीं, बल्कि पांच दिवसीय बैंकिंग लागू होने की निश्चित तारीख चाहिए.

पीएलआइ योजना में बदलाव की मांग

यूएफबीयू के संयोजक मनोरंजनम और पंकज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बैंकरों ने अपनी मुख्य मांगों को प्रमुखता से उठाया. वक्ताओं ने पीएलआइ योजना में आवश्यक बदलाव करने तथा बैंक कर्मचारियों की अन्य सभी शेष लंबित मांगों के जल्द से जल्द समाधान की पुरजोर मांग की. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया.

बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन और सभा में बैंक क्षेत्र के कई जाने-माने पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे. मुख्य वक्ताओं और उपस्थित लोगों में मनोरंजनम, पंकज कुमार ठाकुर, एसएन सिंह, मनीष कुमार, अभिषेक, धीरज कुमार, गोविंद कुमार, सर्वेश, संजय कुमार, प्रिया गुप्ता, पूजा शर्मा और कुमारी शिखा सहित दर्जनों बैंक कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आए.

यह भी पढ़ें... गुफा से निकलकर राक्षस का संहार करेंगी मां दुर्गा, मुजफ्फरपुर के पंकज मार्केट में होगी भव्य पूजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव रखने वाले कुमार गौरव वर्तमान में 'प्रभात खबर' में बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्यरत हैं। वे परिवहन, बिजली, बाजार, खेल, बैंकिंग और विविध सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर गहराई से रिपोर्ट करते हैं। घटनाओं की त्वरित एवं सटीक कवरेज (घटनात्मक रिपोर्टिंग) के साथ-साथ रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तैयार करते हैं। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी मुख्य पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >