स्नातक की परीक्षा देने आयी दो छात्राओं के बैग चोरी

Bags of two girl exam were stolen.

मुजफ्फरपुर.

आरबीबीएम व एमपीएस साइंस कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची दाे छात्राओं के बैग व माेबाइल चाेरी हाे गये. पीड़ित छात्रा पाेखरैरा की रुखसाना खातून ने काजीमाेहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी करायी. बताया कि वह स्नातक की सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा देने आरबीबीएम कॉलेज आयी थी. परीक्षा हाॅल में जाने से पहले उसने कैंपस में ही बैग रख दिया था. परीक्षा देकर निकली ताे बैग चाेरी हाे चुका था. बैग में मोबाइल, वर्ग दसवीं से इंटरमीडिएट का शैक्षणिक कागजात चाेरी हाे गया. जबकि, एमपीएस साइंस कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची ढाेली की छात्रा के बैग में रखा माेबाइल चाेरी हाे गया. उसने सदर थाने में शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >