अहियापुर में संदिग्ध स्थिति में ऑटो चालक की पत्नी की मौत

अहियापुर में संदिग्ध स्थिति में ऑटो चालक की पत्नी की मौत

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना के शहबाजपुर मुहल्ले में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में ऑटो चालक संजय सहनी की पत्नी सुंदर देवी (22) की मौत हो गयी. इसकी सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. अहियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की. परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया. उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं करवाने की बात कही है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर गश्ती पदाधिकारी को भेजा गया था. किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. संजय सहनी ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो चलाने के लिए शहर गया था. सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी. संजय की मां भी दूसरे के घर में काम करती है. इधर, जानकारी मिलते ही सुंदर देवी के मायके से पिता सुरेश सहनी पहुंचे. उन्होंने भी कुछ बोलने से इंकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >