सड़क निर्माण कराने पर प्रशासन व पुलिस पर किया हमला, तेजाब फेंकने की दी धमकी

सड़क निर्माण कराने पर प्रशासन व पुलिस पर किया हमला, तेजाब फेंकने की दी धमकी

: अहियापुर के गरहा ओपी के खलिकपुर की घटना : बोचहां सीओ ने अहियापुर थाने में करायी प्राथमिकी : तीन महिला समेत चार लोगों को बनाया गया आरोपी संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर के गरहा ओपी क्षेत्र के खलिकपुर गांव सड़क निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस व प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया. तेजाब फेंक कर जलाने की धमकी दी. घटना 24 सितंबर की है. मामले को लेकर बोचहां सीओ विश्वजीत कुमार के लिखित शिकायत पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें मंजू देवी, विष्णु साह, मुनकिया देवी, मंजू देवी समेत अन्य को आरोपी बनाया है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है. प्राथमिकी में बोचहां सीओ विश्वजीत कुमार ने बताया है कि 24 सितंर को खलिकपुर गांव में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट सरकारी सड़क के निर्माण का कार्य किया जा रहा था. निर्माण को लेकर मिट्टी स्थल पर गिराया जा रहा था. ठीक उसी समय मंजू देवी, विष्णु साह, मुनकिया देवी के द्वारा कार्य का विरोध किया जाने लगा. यह सड़क पूर्व में चालू अवस्था में था. इन्हीं लोगों के द्वारा इसके काट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस कारण फिर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. विष्णु साह कुछ देर बाद ही दोनों महिलाओं को विरोध के लिए उकसाने के बाद वहां से फरार हो गया. उसके जाने के बाद मंजू देवी व मुनकिया देवी ने गाली- गलौज करना शुरू कर दिया. महिला व पुलिस बल को भी गाली- गलौज व मारपीट किया. तेजाब फेंक कर सभी लोगों को जलाने की धमकी दिया. ग्रामीणों के साथ भी गाली- गलौज करने लगी. बोचहा सीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने प्रशासनिक व पुलिस टीम के साथ गाली- गलौज व मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >