Muzaffarpur : पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Muzaffarpur : पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

पारू़ थाना क्षेत्र के जयमलडुमरी गांव में बुधवार को खेलने के दौरान घर के सामने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मिंटू महतो के तीन साल के पुत्र बन्नो कुमार की मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बन्नो दरवाजे पर खेल रहा था. इसी दौरान वह घर के सामने पानी से भरे गड्ढे के पास चला गया था, जिससे पैर फिसलने से वह गड्ढे में डूब गया. काफी देर बाद परिजनों ने बन्नो को घर पर नहीं देख उसकी खोजबीन की, तो गड्ढे में उपलाता शव दिखा. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ ग्रामीणों ने बताया कि मिंटू महतो यूपी के मऊ में मजदूरी करता है. बन्नो दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >