रामदयालु में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

A young man died after being hit

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रामदयालु ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. टीम ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जीआरपी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है. आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक के बारे में कोई जानकारी मिल सके. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत होती है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >