40 लीटर चुलाई शराब बरामद, चार धंधेबाजों पर प्राथमिकी

40 लीटर चुलाई शराब बरामद, चार धंधेबाजों पर प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर. सदर थाने की पुलिस ने देसी शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में दो जगहों से 40 लीटर चुलाई शराब बरामद की है. पहली कार्रवाई दिघरा रामपुर शाह में की गयी. वहां छापेमारी के दौरान रोहित पासवान व उसकी मां रंगीला देवी घर से भाग गयी. घर के अंदर प्लास्टिक के गैलेन से 15 लीटर चुलाई शराब मिला. दूसरी कार्रवाई मझौलिया चौक के बंसबाड़ी टोला में हुआ. वहां छापेमारी के दौरान लखिंद्र पासवान व गोविंद राम के ठिकाने पर की गयी. दोनों छापेमारी से पहले फरार हो गये. उनके ठिकाने से 25 लीटर चुलाई शराब मिला. दोनों शराब बरामदगी को लेकर दारोगा कुणाल कुमार कश्यप के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >