329 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेगा तीन रेलवे ओवर ब्रिज, 3 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट, महाजाम से मिलेगी निजात

Bihar: पांच जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान शहर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामदयालु और गोबरसही गुमटी का निरीक्षण कर आरओबी काम जल्द चालू करने की बात कही थी. अब बहुत जल्द यहां निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.

Bihar, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर शहर के दो बड़े एंट्री प्वाइंट रामदयालु नगर और गोबरसही गुमटी के साथ सादपुरा में रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) की कवायद तेज हो गयी है. कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. की ओर से तीनों आरओबी के लिए गुरुवार को टेंडर जारी कर दिया गया है. जिसमें रामदयालु नगर के लिए 187 करोड़, गोबरसही के लिए 100 करोड़ व नारायणपुर अनंत के निकट बटलर-दिघरा पॉइंट के लिए 41.82 करोड़ की ई-निविदा जारी हुई है. लंबे समय से पेंडिंग पड़े इस प्रोजेक्ट पर अब तेजी से काम शुरू होगा. आरओबी के बन जाने से एनएच से लेकर शहर तक लगने वाले महाजाम से निजात मिलेगी.

22 अप्रैल को पटना में होगी प्री-बीड मीटिंग

तीनों आरओबी के लिए ई-निविदा के संदर्भ में पूरी जानकारी शेयर की गयी है. जिसके तहत 15 अप्रैल से बीड के कागजात डाउनलोड होगा. जो 28 अप्रैल तक खुला रहेगा. इसके साथ ही इस तीनों प्रोजेक्ट को लेकर 22 अप्रैल को पटना में बिहार राज्य पुल निगम लि. के कार्यालय में प्री-बीड मीटिंग आयोजित की गयी है. सारी प्रक्रियाओं के बाद 2 मई को टेक्निकल बीड खोला जाएगा. उम्मीद जतायी जा रही है कि सारी प्रक्रियाओं के बाद मई के अंत तक एजेंसी चयन के साथ वर्क ऑर्डर जारी हो सकती है.

तीन वर्ष में पूरा होगा प्रोजेक्ट

बिहार राज्य पुल निगम लि. के शर्तों के अनुसार तीनों पुल के निर्माण पूरा करने को लेकर समय अवधि तय की गयी है. जिसके तहत गोबरसी व रामदालु के आरओबी के लिए 36-36 महीने व सादपुरा के लिए 24 महीने समय निर्धारित की गयी है. इस समय अवधि में काम पूरा करना है. रामदयालु नगर आरओबी निर्माण का जो प्रस्ताव बना है. इसके अनुसार, अघोरिया बाजार, आरडीएस कॉलेज की तरफ से जाने पर रामदयालु नगर स्टेशन की तरफ मोड़ने वाले प्वाइंट से आरओबी की शुरुआत होगी. जहां से रेलवे गुमटी की दूरी लगभग 300 मीटर है.

गोबरसही रेलवे गुमटी पर प्रस्तावित आरओबी का रैंप तीन तरफ से होगा. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार, पावर हाउस चौक से गोबरसही रेलवे गुमटी की तरफ बढ़ने पर मिलिट्री कैंप से ठीक पहले बिजली ऑफिस के समीप से आरओबी के रैंप की शुरुआत होगी. जो सीधे गोबरसही रेलवे गुमटी एवं एनएच किनारे-किनारे भगवानपुर व रामदयालुनगर की तरफ दो लेन निकल जायेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का हाल, सभी जिलों में लगातार दो दिन बारिश- ठनका और आंधी का अलर्ट

Gaya News: गया-किऊल रेलखंड पर पहले से तेज स्पीड में चलेंगी मेमू ट्रेनें, देखें ट्रेन नंबर

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >