संवाददाता, मुजफ्फरपुर वेतनमान के लिए परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक बजट सत्र के दौरान विधानसभा के समक्ष एक बार फिर आंदोलन करेंगे. मंगलवार को सिकंदरपुर स्थित मोहन प्रसाद सिन्हा के आवास पर हुई बैठक के दौरान संघ के जिला इकाई की ओर से उक्त निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी व संयोजक प्रणय कुमार ने सरकार की उदासीनता के खिलाफ व वेतनमान के लिए अंतिम लड़ाई को लेकर शिक्षकों से आह्वान किया है. संघ के नेताओं ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान विधान परिषद में शिक्षा मंत्री ने वेतनमान देने की घोषणा की थी. लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बताया गया कि आंदोलन से पूर्व संघ की ओर से संकुल स्तर पर संघ को मजबूत किया जायेगा. जिलाध्यक्ष जीतन सहनी, महासचिव अखिलेश कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष माया शंकर कुमार ने बताया कि स्थानीय समस्याओं को लेकर 7 फरवरी को शिक्षा विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं वेतन को लेकर बैंक की मनमानी के खिलाफ भी शिक्षक प्रदर्शन करेंगे. बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि जिले के 251 संकुलों में एक-एक संकुल सचिव व दो-दो शिक्षकों को संकुल कमेटी सदस्य बनाया जायेगा. बैठक में गायघाट प्रभारी अशोक कुमार, सुधांशु कुमार, लखन लाल निषाद, अनीता कुमारी सहित कई लोग शिक्षक है.
वेतनमान के लिए विधानसभा के समक्ष आंदोलन करेंगे शिक्षक
संवाददाता, मुजफ्फरपुर वेतनमान के लिए परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक बजट सत्र के दौरान विधानसभा के समक्ष एक बार फिर आंदोलन करेंगे. मंगलवार को सिकंदरपुर स्थित मोहन प्रसाद सिन्हा के आवास पर हुई बैठक के दौरान संघ के जिला इकाई की ओर से उक्त निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान संघ के प्रदेश […]
