मुजफ्फरपुर शराब मद्यनिषेध: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद एवं पुलिस विभाग द्वारा शराब के अवैध धंधे के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया है. बीते आठ महीनों (जनवरी से अगस्त) के दौरान जिलेभर में कुल 21,572 बार छापेमारी कर 3.07 लाख लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई. इसमें 2.03 लाख लीटर विदेशी तथा 1.04 लाख लीटर देशी शराब शामिल है. शराबबंदी कानून के उल्लंघन में 2894 प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुल 3654 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 1933 शराब पीने वाले और 812 धंधेबाज शामिल हैं. डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में आयोजित मद्यनिषेध समीक्षा बैठक में यह रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. डीएम ने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों की पहचान कर धंधेबाजों के खिलाफ और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
503 वाहन जब्त, नीलामियों पर डीएम का कड़ा निर्देश
कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में लिप्त 503 वाहन जब्त किए गए हैं:
- जब्त वाहनों में 285 वाहन नीलामी के योग्य पाए गए हैं, जिनमें से 139 वाहनों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है जबकि 146 का मूल्यांकन लंबित है.
- वर्ष 2025 और 2026 में अब तक कुल 98 वाहनों को नीलाम कर राजस्व वसूला गया है.
- जिन वाहनों की नीलामी पूरी नहीं हो सकी है, उनके लिए विभागीय एसओपी के तहत पुन: नीलामी की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने का आदेश दिया गया.
26 मामलों में 35 को पांच साल से अधिक की सजा
अदालती कार्रवाई में मद्यनिषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है. जिले में 26 गंभीर मामलों की सुनवाई पूरी करते हुए 35 अभियुक्तों को पांच साल से अधिक के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है. वर्तमान में विभिन्न न्यायालयों में 292 मामले लंबित चल रहे हैं. इसमें डीसीएलआर पश्चिमी के न्यायालय में 90 दिनों से अधिक समय के 14 मामले विचाराधीन हैं, जिन्हें अविलंब निष्पादित करने का निर्देश जारी किया गया है.
17 थानों में नष्टीकरण की प्रक्रिया लंबित
जिले में अब तक कुल जब्त 32,76,543.588 लीटर शराब में से 32,15,417.203 लीटर शराब को नष्ट किया जा चुका है. हालांकि, 17 थानों में अब भी 1000 लीटर से अधिक शराब विनिष्टीकरण के इंतजार में है:
- करजा: 10,457.225 लीटर
- सकरा: 9,416.263 लीटर
- मोतीपुर: 5,671.920 लीटर
- मनियारी: 5,064.945 लीटर
- कांटी: 3,843.445 लीटर
- अहियापुर: 3,702.505 लीटर
- साहेबगंज: 3,258.570 लीटर
- मीनापुर: 3,279.555 लीटर
- करियात: 3,236.090 लीटर
- पारू: 2,955.665 लीटर
- सिवाईपट्टी: 2,818.795 लीटर
- बोचहां: 2,232.952 लीटर
- सदर: 2,165.440 लीटर
- बेनीबाद: 2,114.405 लीटर
- गायघाट: 1,878 लीटर
- रामपुर हरि: 1,627.655 लीटर
- गरहां: 1,122.830 लीटर
प्रमुख थानों में गिरफ्तारी का आंकड़ा (पीने वाले / बेचने वाले / कुल)
- अहियापुर: 24 / 16 / 40
- पारू: 21 / 15 / 36
- सदर: 18 / 15 / 33
- नगर: 19 / 11 / 30
- सरैया: 19 / 7 / 26
- हथौरी: 10 / 13 / 23
- काजीमोहम्मदपुर: 19 / 2 / 21
- साहेबगंज: 14 / 5 / 19
- मोतीपुर: 0 / 19 / 19
- कांटी: 13 / 5 / 18
- मिठनपुरा: 6 / 12 / 18
