20 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

साहेबगंज प्रखंड के आशापट्टी परसौनी में दारोगा नीतीश कुमार ने रानी कुमारी के घर पर छापेमारी की़

साहेबगंज. प्रखंड के आशापट्टी परसौनी में दारोगा नीतीश कुमार ने रानी कुमारी के घर पर छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब जब्त कर ली और चंदेश्वर राम व बंगरा निजामत निवासी रमेश कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान रानी कुमारी भाग निकली. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बताया कि चंदेश्वर राम व रमेश कुमार सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >