पाकिस्तान कोड वाले नंबर से कॉल करके खाते से 18 हजार उड़ाए

18 thousand rupees were stolen from the account by calling

मुजफ्फरपुर. शहर के नीम चौक निवासी ट्यूशन टीचर नूर फातिमा साइबर फ्रॉड का शिकार हो गईं. ठगों ने उनके खाते से 18 हजार रुपये उड़ा लिए. पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को पाकिस्तान के 92 कोड वाले नंबर से फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड एक्सपायर हो गया है और तुरंत नया एटीएम के लिए आवेदन नहीं किया तो खाता होल्ड हो जाएगा. इस झांसे में आकर नूर फातिमा ने ठग को मांगी गई सभी जानकारी दे दी. थोड़ी ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 18 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया. घबराई महिला ने घटना की जानकारी तुरंत अपने पति को दी. इसके बाद दोनों ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >