अनुशासन पसंद अफसर रहे विदु भूषण : आयुक्त

मुजफ्फरपुर : प्रमंडलीय उप जनसंपर्क निदेशक विदु भूषण प्रसाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये. आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उप निदेशक को भावभीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने उनके सुखमय भविष्य की मंगलकामना की. उन्होंने कहा कि उप निदेशक के रूप […]

मुजफ्फरपुर : प्रमंडलीय उप जनसंपर्क निदेशक विदु भूषण प्रसाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये. आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उप निदेशक को भावभीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने उनके सुखमय भविष्य की मंगलकामना की. उन्होंने कहा कि उप निदेशक के रूप में इन्होंने बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन किया. विदु भूषण प्रसाद निहायत ही अनुशासन पसंद अफसर रहे हैं.

अंत में उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. प्रमंडलीय जनसंपर्क शाखा में भी जनसंपर्क विभाग के कर्मियों व पत्रकार नेरा भी इनकी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव, कार्यनिष्ठा पर प्रकाश डाल इन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, विभिन्न मीडिया हाउस के मीडिया प्रतिनिधि, विभिन्न शाखाओं के कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे.
डीपीआरओ को प्रभार. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह को उप जनसंपर्क निदेशक तिरहुत प्रमंडल का प्रभार दिया गया है.
जनसंपर्क निदेशक विदु भूषण प्रसाद के सेवानिवृत्त हो जाने पर प्रमंडलीय आयुक्त ने उन्हें दायित्व सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >