चमकी बुखार से फिर एक बच्ची ने तोड़ा दम

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में आठ दिन से भर्ती चमकी बुखार से बीमार नीतू कुमारी ने शुक्रवार की दोपहर दम तोड़ दिया. तीन साल की नीतू चकिया की रहने वाली थी. हालांकि एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में कोई भी नया बच्चा भर्ती नहीं हुआ. एसकेएमसीएच में इलाजरत 20 बच्चों में से चार की […]

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में आठ दिन से भर्ती चमकी बुखार से बीमार नीतू कुमारी ने शुक्रवार की दोपहर दम तोड़ दिया. तीन साल की नीतू चकिया की रहने वाली थी. हालांकि एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में कोई भी नया बच्चा भर्ती नहीं हुआ. एसकेएमसीएच में इलाजरत 20 बच्चों में से चार की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है.

इधर, बच्चों की मौत की संख्या कम हो जाने के बावजूद सरकार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों वडॉक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शिशु रोग विशेषज्ञों की टीम एसकेएमसीएच के पांच पीआईसीयू में बेहतर इलाज कर रही है.

सभी डॉक्टरों की टीम प्रोटोकॉल पर काम करे, तो बच्चों की जान बच सकती है. इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने कहा कि जनवरी से 28 जून तक चमकी बुखार से 607 बच्चे बीमारी से ग्रसित हुए. इनमें से 133 की मौत हो है. इनमें 111 बच्चों ने एसकेएमसीएच और 21 बच्चों ने केजरीवाल अस्पताल में दम तोड़ा. हालांकि गैर सरकारी आंकड़े के अनुसार, अबतक 188 बच्चों की जान जा चुकी है, जबकि 660 मामले सामने आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >