रामदयालु से ऑटो में लोड 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

125 liters of foreign liquor recovered

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात रामदयालु नगर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप से 125.25 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. इस दौरान दाे ऑटो, एक बाइक भी जब्त किया है. माैके से भाग रहे दाे धंधेबाजाें काे गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान गरहा थाना के भूसाही निवासी टुना सहनी, मनियारी थाना के सुस्ता माधोपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में किया गया है. मौके से फरार धंधेबाज की पहचान में पुलिस जुटी है. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है. इधर, नगर थाने की पुलिस ने घिरनी पोखर इलाके में बनी एक झोपड़ी में छापेमारी कर 60 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है. इस दौरान महिला धंधेबाज फरार हो गई. प्रशिक्षु दारोगा कुंदन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें याेगियामठ निवासी मुन्नी देवी काे आरोपी किया गया है. थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सदातपुर मोड़ से जब्त कार से मिला 102 लीटर विदेशी शराब मुजफ्फरपुर .उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जब्त की गयी कार से कुल 102 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. पकड़े गए दोनों धंधेबाजों की पहचान मुसहरी थाना के गोपालपुर तरवारा निवासी अंशु कुमार व रोहुआ के अमन कुमार के रूप में किया गया है. उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कार के अंदर विशेष तहखाना बनाकर करीब 11 कार्टून शराब को छिपाकर रखा था. यह शराब की खेप अरुणाचल प्रदेश से लेकर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >