मुंगेर विश्वविद्यालय में युवा संसद 2025 का होगा आयोजन

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मुंगेर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बीच ‘राष्ट्रीय युवा संसद’ के आयोजन को लेकर सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ.

मुंगेर. भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मुंगेर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बीच ”राष्ट्रीय युवा संसद” के आयोजन को लेकर सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ. जहां आरडी एंड डीजे कॉलेज के एनएसएस अधिकारी डाॅ. मुनींद्र कुमार सिंह मौजूद थे. कुलपति प्रो. संजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मार्च 2025 में पूरे भारत में 300 जिलों में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया जाना है. यह आयोजन देश के युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा. जहां वे अपने विचारों तथा विकसित भारत पर अपने सुझावों को साझा कर सकते हैं. इस राष्ट्रीय युवा संसद में वही स्वयंसेवक भाग ले सकेंगे. जिनका ”माई भारत पोर्टल” पर पंजीकरण है. इस आयोजन का दायित्व मुंगेर विश्वविद्यालय को मुंगेर, खगड़िया और लखीसराय जिला के स्वयंसेवकों के लिए दिया गया है, जबकि आरडी कॉलेज शेखपुरा को जमुई और शेखपुरा जिला के स्वयंसेवकों के लिए आयोजन का दायित्व दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय पहली बार युवा संसद का आयोजन करेगा. कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस दायित्व के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय का चयन किया है. युवा संसद का आयोजन पहले जिला स्तर तथा उसके बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होगा. मुंगेर विश्वविद्यालय नोडल जिला के रूप में अपनी भागीदारी निभाकर युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास करेगा. मौके पर कुलपति के ओएसडी डा प्रियरंजन तिवारी, एनएसएस कार्यालय कर्मी सुमंत और सौरभ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >