जमीन विवाद में युवक ने खाया जहर, सदर अस्पताल में भर्ती

पत्नी ने जमीनी विवाद और पारिवारिक प्रताड़ना को घटना की वजह बताया है

– पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मुंगेर.

जमालपुर थाना क्षेत्र के मसोमात तालाब के पास शनिवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने से इलाके में हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर करता है मजदूरी

जानकारी के अनुसार अजीत पंडित अपने माता-पिता से अलग रहता है और दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है. करीब दो माह पहले वह घर लौटा था और अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहा था. उसकी पत्नी फिलहाल बच्चों के साथ लखीसराय जिले के उरैन स्थित मायके में रह रही थी. बताया जाता है कि शनिवार को अजीत अपने निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग खुलवा रहा था. इसी दौरान उसका माता-पिता और भाइयों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर खाने के बाद उसने फोन कर अपनी पत्नी को घटना की जानकारी दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे. पत्नी ने जमीनी विवाद और पारिवारिक प्रताड़ना को घटना की वजह बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >