सदर अस्पताल समेत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द मिलेंगे 155 वार्ड ब्वॉय और 66 स्ट्रेचर मैन, मरीजों को मिलेगी राहत

मुंगेर जिले के सदर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही 155 वार्ड ब्वॉय और 66 स्ट्रेचर मैन की कमी पूरी की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है. नई तैनाती से अस्पतालों की व्यवस्था भी सुधरेगी.

Health Update: मुंगेर सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही वार्ड ब्वॉय और स्ट्रेचर मैन की कमी दूर होगी. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने वाली समांथा एजेंसी को जिले के अस्पतालों में 155 वार्ड ब्वॉय और 66 स्ट्रेचर मैन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. विभाग का कहना है कि इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

लंबे समय से बनी हुई थी कर्मियों की कमी

सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि सदर अस्पताल सहित जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में वार्ड ब्वॉय और स्ट्रेचर मैन की कमी लंबे समय से बनी हुई है. इसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और कई बार अस्पतालों की कार्य व्यवस्था भी प्रभावित होती थी.

एजेंसी को जल्द तैनाती का निर्देश

उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार समांथा एजेंसी को आवश्यक मानवबल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. एजेंसी को जल्द से जल्द सभी स्वास्थ्य संस्थानों में वार्ड ब्वॉय और स्ट्रेचर मैन की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इसी एजेंसी द्वारा जिले के अस्पतालों में सुरक्षा कर्मी भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

सदर अस्पताल में सबसे अधिक तैनाती

विभाग के अनुसार मुंगेर सदर अस्पताल में 42 वार्ड ब्वॉय और 18 स्ट्रेचर मैन की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में 12 वार्ड ब्वॉय और 6 स्ट्रेचर मैन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में 12 वार्ड ब्वॉय और 6 स्ट्रेचर मैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में 12 वार्ड ब्वॉय और 6 स्ट्रेचर मैन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में 12 वार्ड ब्वॉय और 6 स्ट्रेचर मैन तैनात किए जायेंगे.

अन्य अस्पतालों को भी मिलेगा मानवबल

Health Update: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में 6 वार्ड ब्वॉय और 6 स्ट्रेचर मैन, अनुमंडल अस्पताल तारापुर में 12 वार्ड ब्वॉय और 8 स्ट्रेचर मैन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटियाबंबर में 8 वार्ड ब्वॉय और 6 स्ट्रेचर मैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में 5 वार्ड ब्वॉय तथा अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में 30 वार्ड ब्वॉय और 10 स्ट्रेचर मैन उपलब्ध कराए जाएंगे. विभाग को उम्मीद है कि नई तैनाती के बाद मरीजों को अस्पतालों में बेहतर और त्वरित सुविधायें मिलेंगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >