मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर डीसीएलआर ने की समीक्षा

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर डीसीएलआर ने की समीक्षा

प्रतिनिधि, जमालपुर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान की शत प्रतिशत सफलता को लेकर मंगलवार को नगर परिषद में डीसीएलआर अनु कुमार ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की. कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन और अंचल अधिकारी उज्जवल कुमार चौबे थे. डीसीएलआर ने कहा कि प्रत्येक बीएलओ को अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से संपर्क बनाना है. जिन लोगों का गणना फॉर्म जमा हो गया है. उन लोगों से अब दस्तावेज भी लिया जाना है. जिस मतदाता का निधन हो गया है. उनका नाम विलोपित किया जाना है. किसी प्रकार की परेशानी या संदेह होने पर अधिकारी से संपर्क स्थापित किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मुंगेर जिला में यह कार्य लगभग 92% पूरा कर लिया गया है. जमालपुर में भी कार्य पूरा होने का प्रतिशत यही है. उन्होंने पर्यवेक्षकों से कहा कि कार्य में अब मात्र चार दिन का समय है. जिसमें शत प्रतिशत कार्य पूरा किया जाना है. उन्होंने कहा कि इस कार्य में यदि बीएलए सहयोग नहीं कर रहे हैं तो जनप्रतिनिधियों से सहयोग लें. साथ ही पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र के ���्लॉक लेवल ऑफिसर के साथ बैठक करें और सभी कागजात को दुरुस्त कर लें. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के ब्लॉक लेवल एजेंट से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित कर उनसे सलाह लेने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >