शुक्रवार तक विक्रमशिला एक्सप्रेस कैंसिल, कई ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल

00210 भागलपुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्पेशल ट्रेन को जमालपुर होते हुए ओपन टाइम पर चलाने का निर्णय लिया गया है.

* प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में महाकुंभ स्नानार्थी की बनी रही भीड़

जमालपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वहां के एक रेलवे स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया. जबकि जमालपुर होकर गुजरने वाली इस रूट की सर्वाधिक लोकप्रिय विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मंगलवार से शुक्रवार तक के लिए रद्द कर दिया गया. साथ ही कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. इधर श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने के लिये दूसरे दिन भी एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ राजेश कुमार जमालपुर स्टेशन पहुंचे.

विक्रमशिला एक्सप्रेस शुक्रवार तक कैंसिल, कई ट्रेन रीशेड्यूल

प्रयागराज तक सीधी पहुंचने वाली ट्रेन से भीड़ काफी बढ़ गयी है. जिसे लेकर मंगलवार से शुक्रवार तक दोनों दिशाओं से चलने वाली विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया. मुख्यालय मालदा से मिली जानकारी में बताया गया कि इसके अतिरिक्त 04154 भागलपुर-कानपुर सेंट्रल कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को 5 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया. इस ट्रेन का भागलपुर से रवाना होने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:00 था, परंतु इसे संध्या 16:00 रवाना किया गया. इसी प्रकार 12335 भागलपुर-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी 4 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था. यह ट्रेन भागलपुर से प्रातः 8:55 बजे निर्धारित होती थी, परंतु मंगलवार को अपराह्न 13:00 बजे रवाना किया गया. जबकि 22406 डाउन भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को लगभग 10 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था. इस ट्रेन का भागलपुर से रवाना होने का निर्धारित समय अपराह्न 13:55 बजे था. जो मध्य रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान करेगी. इसके अतिरिक्त 00210 भागलपुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्पेशल ट्रेन को जमालपुर होते हुए ओपन टाइम पर चलाने का निर्णय लिया गया है.

विक्रमशिला कैंसिल रहने से अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव

विक्रमशिला एक्सप्रेस के कैंसिल रहने के कारण सोमवार को कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और भागलपुर- मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रियों का दवाब काफी बढ़ा रहा. इसके अतिरिक्त बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ अधिक रही. कुछ यात्रियों ने बताया कि वे लोग पटना से प्रयागराज के लिए किसी भी ट्रेन से चले जाएंगे. दूसरी तरफ लगातार दूसरे दिन सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार और सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के साथ जमालपुर, ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस, आरपीएफ, रेल थाना पुलिस ट्रेनों पर यात्रियों को चढ़ाने में जुटे रहे. बांका इंटरसिटी के स्लीपर कोच नंबर 6 में बिना वाजिब टिकट के कुछ यात्री थे. जिसे पुलिस द्वारा हटाकर वास्तविक टिकट वाले यात्रियों को चढ़ाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >