स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से, बनाये गये 27 केंद्र

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से ली जायेगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

एमयू ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल व केंद्र की सूचना

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से ली जायेगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय का परीक्षा का शेड्यूल और केंद्र की सूचना जारी कर दी गयी है.

परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज मंडल ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से ली जायेगी, जो 31 जनवरी तक होगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा कुल 27 केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन की परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 बजे से अपराह्न 12 बजे तक ली जायेगी, जबकि दूसरे पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 4.45 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर स्नातक के एमजेसी, एमआईसी, एमडीसी तथा एईसी, एसईसी तथा भैक के विषयों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें एमजेसी तथा एमआइसी के विषयों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है, जबकि एमडीसी के विषयों को तीन और एईसी, एसईसी तथा भैक के विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उक्त सत्र की परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा, जिसके लिए सूचना भी जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >