ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर श्रमिक संगठनों ने मनाया काला दिवस

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को श्रम कानून को रद्द करने, देश में पेट्रोलियम पदार्थ के संकट को दूर करने व बेलगाम महंगाई के खिलाफ देशव्यापी काला दिवस के आलोक में काला दिवस मनाया गया.

मुंगेर. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को श्रम कानून को रद्द करने, देश में पेट्रोलियम पदार्थ के संकट को दूर करने व बेलगाम महंगाई के खिलाफ देशव्यापी काला दिवस के आलोक में काला दिवस मनाया गया. जिसका नेतृत्व रतनलाल मंडल, कॉमरेड रामविलास मंडल, संजीवन कुमार सिंह, रंजन कुमार यादव एवं विजय कुमार मंडल तथा बीएसएसआर यूनियन ने किया. मुंगेर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन एटा के आह्वान पर संयुक्त यूनियन द्वारा मुंगेर के टाउन हॉल से श्रमिकों का एक जत्था काला बिल्ला लगाकर व झंडा बैनर के साथ मुख्य बाजार होते हुए राजीव गांधी चौक पहुंचा. जहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग किया कि श्रम कानून को रद्द करें. इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुकेश कुमार शर्मा, परमानंद शर्मा, कुंदन कुमार सिंह, अखिलेश झा, पप्पू झा, देवेंद्र पंडित, राजेश कुमार शर्मा, रेलवे यूनियन के नेता अनिल प्रसाद यादव, शिवकुमार शर्मा, यूपीवीसी के महासचिव सुधीर दास, अंजनी देवी, खुशबू कुमारी, रुक्मिणी देवी, रेखा देवी, रहमान बेगम, चांदनी देवी, उषा देवी, देवेंद्र कुमार शर्मा, राम गौरव सिंह, करण कुमार, शंकर कुमार एवं अधिवक्ता राजनीति प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >