एनसीडी के स्टेट प्रोग्राम अधिकारी ने सदर अस्पताल में बने डे-केयर का किया निरीक्षण

राज्य स्वास्थ्य समिति के एनसीडी स्टेट प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ एके शाही अपनी टीम के साथ बुधवार को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे.

आवश्यक सामग्रियों को उपलब्ध करा कर कैंसर मरीजों के लिये जल्द कीमो थैरेपी होगी आरंभ

मुंगेर. राज्य स्वास्थ्य समिति के एनसीडी स्टेट प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ एके शाही अपनी टीम के साथ बुधवार को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां कैंसर मरीजों के लिये बने डे-केयर सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैंसर मरीजों के लिये बने डे-केयर सेंटर में कीमो थैरेपी आरंभ करने को लेकर आवश्यक उपकरण और उपलब्ध मानव बल को लेकर चर्चा की. जहां उनके साथ सिविल सर्जन डॉ राजू और गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ के रंजन थे.

स्टेट प्रोग्राम अधिकारी ने बताया कि मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर कैंसर मरीजों के लिये बनाये गये डे-केयर सेंटर में अब पलेक्टिव व सर्पोटिव केयर के साथ बायोप्सी की सेवा आरंभ कर दी गयी है. वही अब यहां कैंसर मरीजों को आइवी के तहत कीमो थैरेपी की सुविधा भी आरंभ की जा रही है. इसके लिये कुछ आवश्यक उपकरण और मानवबल होमी भाभा कैंसर संस्थान मुजफ्फरपुर द्वारा जल्द उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त वहां एक चिकित्सक, एक फॉर्मासिस्ट तथा एक स्टॉफ नर्स भी दिया जायेगा, ताकि कैंसर मरीजों की निगरानी हो सके. हालांकि, वर्तमान में इसके लिये एक चिकित्सक सदर अस्पताल को दिया गया है.

बायोसेफ्टी कैबिनेट किया जायेगा स्थापित

अधिकारी ने बताया कि यहां कैंसर के वैसे मरीज, जिन्हें कीमो थैरेपी के लिये दिल्ली, कलकत्ता या मुंबई जाना पड़ता है और उनका इलाज वहां से चल रहा है. वैसे मरीज भी यहां कीमो करा सकते हैं. उनके पर्ची पर लिखे कीमो के डोज का ऑनक्लोलॉजिस्ट चिकित्सक द्वारा देखा जायेगा. इसके बाद संबंधित संस्थान, जहां मरीज का इलाज चल रहा है. उनसे संपर्क करने के बाद कैंसर मरीज का कीमो थैरेपी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कैंसर मरीजों के लिये आवश्यक दवा बनाने के लिये बायोसेफ्टी कैबिनेट लगाया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन के पास आरटीपीसीआर जांच केंद्र में यह कैबिनेट उपलब्ध है. जो कार्य कर रहा है या नही, इसकी जांच कर इसे डे-केयर सेंटर में एक अलग से बने कक्ष में लगाया जायेगा, ताकि कैंसर मरीजों को कीमो थैरेपी के दौरान लगने वाली दवा बनायी जा सके. मौके पर डिस्ट्रिक एनएनई शशिकांत प्रकाश, अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन, उत्तम शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >