Munger, अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, रेफर
Copied link
अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, रेफर
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट,
मुंगेर गंगापुर श्री कृष्णा सेतु पर सोमवार की सुबह और नियंत्रित हाईवे ने एक मोटरसाइकिल मैं सामने से टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल से सबर व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी 61 वर्षीय किशोर कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो 1 साल पूर्व है सरकारी सेवा से रिटायर हुए हैं। बताया जाता है कि घायल किशोर कुमार सिंह किसी काम से गंगापुर होकर जा रहे थे इसी दौरान हाईवे ने टक्कर मार दी जिसमें वह पूरी तरह घायल हो गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि विक्रमशिला सेतु डसने के कारण मुंगेर गंगापुर श्री कृष्णा सेतु पर बड़े वाहनों का दवाब अधिक बढ़ गया है और ओवर स्पीड के कारण या दुर्घटना घटित हुई।
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.