तारापुर थाना के सामने घंटों लगा रहा जाम

खड़ा ट्रक यातायात में बना बाधक

तारापुर. तारापुर शहर में जाम एक लाइलाज बीमारी बन गयी है. प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी शहरवासियों एवं वाहन चालकों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. बुधवार को तारापुर थाना के ठीक सामने एक ट्रक खड़ा था. इसके कारण बाजार में जाम की स्थिति बनी रही. लेकिन पुलिस के एक भी जवान ने जाम को हटाने की जहमत नहीं उठायी. इससे लोगों को बाजार के जाम से आधे किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लगा. यूं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान तारापुर को जाम शहर की श्रेणी से हटाने का प्रयास किया और तारापुर में रणगांव के पास से धोनी व बिहमा तक रिंग रोड बनाने की घोषणा की. इससे लोगों में आश जगी कि जाम से निजात मिलेगा. लेकिन कब मिलेगा, यह तो भविष्य ही बतायेगा. फिलहाल वर्तमान में तारापुर शहर को जाम से निजात दिलाने की जरूरत है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >