Munger, जमालपुर के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित वाटर कूलर नहीं दे रहा ठंडा पानी यात्री परेशान
Copied link
जमालपुर के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित वाटर कूलर नहीं दे रहा ठंडा पानी यात्री परेशान
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
जमालपुर रेलवे स्टेशन मालदा रेल मंडल का ग्रेड ए का दर्जा हासिल रेलवे स्टेशन है हाल के दिनों में मालदा रेल मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर वाटर कूलर को दुरुस्त किया गया है भले ही पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में आंधी तूफान और बारिश के कारण गर्मी कम हुई है परंतु फिर भी लंबी दूरी से यात्रा करने वाले आज जमालपुर स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करने वाले रेल यात्री जब वाटर कूलर के पास पहुंचते हैं तब वहां उन्हें वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं मिल पाता है जिसके कारण यात्री परेशान है हालांकि यहां के एक स्थानीय रेल अधिकारी ने बताया कि जितने कैपेसिटी का वाटर कूलर लगा हुआ है उससे कहीं अधिक खपत होती है जिसके कारण वाटर कूलर में पानी ठंडा नहीं हो पता है परंतु रेल यात्रियों का कहना है कि जब खपत अधिक है तब यहां अपेक्षाकृत अधिक क्षमता वाले वाटर कूलर की स्थापना की जानी चाहिए
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.