खेल प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

विद्यालय के शिक्षक अजीत कुमार, राजकुमार, सुमन एवं सुरेंद्र कुमार प्रतियोगिता की देखरेख कर रहे हैं.

असरगंज : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार से खेलेगा बिहार खिलेगा बिहार अभियान के तहत तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय जलालाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठम से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, साइकलिंग, फुटबॉल, 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, क्रिकेट, बॉल थ्रो एवं लॉन्ग जंप जैसी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया. प्रधानाध्यापक दिव्या कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 77 छात्र-छात्राएं शामिल हुई. विद्यालय के शिक्षक अजीत कुमार, राजकुमार, सुमन एवं सुरेंद्र कुमार प्रतियोगिता की देखरेख कर रहे हैं. वहीं मध्य विद्यालय चाखंड के प्रधानाध्यापक वरुण कुशवाहा ने बताया कि 27 मार्च तक खेल का आयोजन होगा. विद्युत चोरी करते हुए छह धराये, जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज असरगंज : विद्युत विभाग, असरगंज के कनीय अभियंता रौशन कुमार द्वारा विद्युत चोरी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के खरवा, बनगामा एवं दुलहर गांव में छापेमारी की गई. जहां आधे दर्जन उपभोक्ताओं को वायर बाईपास कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा. इस मामले में खरवा के नसरुल खान पर 28,840 रुपये, मो. शमशाद पर 40,426 रुपये, दुलहर गांव के अशोक साह पर 10,395 रुपये, बनगामा इकबाल पर 21263 रुपये, मुस्तकीम पर 2,599 रुपये एवं महफूज आलम पर 16,133 रुपये का जुर्माना लगाते हुए असरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी कर उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा. चार घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान असरगंज : गर्मी शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौनी एवं अघोषित बिजली कटना का प्रारंभ हो गया है. शुक्रवार को असरगंज क्षेत्र में दिन के 11:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रही और इस भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे. गर्म पछुआ हवा एवं भीषण गर्मी के बीच लोग दिन भर व्याकुल रहे और पेड़ के छांव के बीच अपने को राहत पहुंचाते रहे. हालांकि बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है कि पावर सब स्टेशन असरगंज में ब्रेकर सिटी खराब होने के कारण विद्युत बाधित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >