संवाद में महिलाएं ले रही नीतिगत निर्णय, विकास में दर्ज करा रही अपनी आकांक्षाएं

नारी सशक्तीकरण व महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं, उसे संकलित कर नीतिगत निर्णय लेने के लिए 18 अप्रैल से महिला संवाद की शुरुआत की गयी है.

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. नारी सशक्तीकरण व महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं, उसे संकलित कर नीतिगत निर्णय लेने के लिए 18 अप्रैल से महिला संवाद की शुरुआत की गयी है. इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड के 137 जीविका महिला ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. संवाद के माध्यम से महिलाएं विकास में अपनी आकांक्षा प्रदर्शित कर रही है. शनिवार को एकलव्य, भारती, परी व ज्ञानी जीविका महिला ग्राम संगठन अग्रहण, दरियापुर-1, गंगटा और गोबड्डा में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं शामिल हुई और महिलाओं को संवाद रथ पर लगे एलइडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. कार्यक्रम के दौरान संगीता कुमारी ने बताया कि उसे नल जल योजना का लाभ मिला. आशा देवी व रीता देवी ने कहा कि जीविका परियोजना में जुड़ने से उनकी जिंदगी बदली है. रानी देवी को उज्ज्वला योजना व ऊषा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. गीता देवी कन्या उत्थान, नीलम देवी साईकिल योजना से लाभान्वित हुई है. इसके अलावे अन्य महिलाओं ने भी अपनी आकांक्षाएं रखी. जिसमें दीदी अधिकार केंद्र , पक्की नली, सिलाई केंद्र, जीविका भवन निर्माण, जीविका बैंक, वृद्धा और विधवा पेंशन में बढ़ोतरी, रोपामोड़ में नल-जल तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र, बिहवे में कोल्ड स्टोरेज, बच्चों के लिए पार्क, हर पंचायत में उच्च विद्यालय और पुस्तकालय की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >