पुलिस दमन के खिलाफ दफादार-चौकीदार ने दिया धरना

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मुंगेर. पटना में 23 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर दफादार-चौकीदार के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ शनिवार को शहीद स्मारक के समक्ष बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत प्रमंडलीय इकाई मुंगेर की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान दफादार-चौकीदार ने प्रदर्शन किया और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई और मुकदमा वापस लेने की मांग की. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व में प्रमंडलीय अध्यक्ष रावण पासवान ने किया. धरनार्थियों ने कहा कि 23 फरवरी 2026 को पटना में अपनी मांगों को लेकर हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने अमानवीय ढंग से एवं कानून को ताक पर रखकर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया. मौके पर बिहार सरकार से मांग की गयी कि दोषी पुलिस पदाधिकारी को दंडित किया जाये और गांधी मैदान व कोतवाली थाना पटना में दफादार चौकीदार पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है. उसे वापस लिया जाये. कहा कि जिन मांगों को लेकर वहां प्रदर्शन किया गया, वह हमारी जायज मांग है. सेवानिवृत के शेष बचे, स्वैच्छिक सेवानिवृत के शेष बचे तथा सेवानिवृत होने वाले दफादार चौकीदार के आश्रितों को बहाल करने की मांग हमलोग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हुई. भोजपुर व पटना जिला में लगभग डेढ़ वर्ष सेवा लेकर बर्खास्त किये गये चौकीदारों को अविलंब बहाल किया जाये. वक्ताओं ने कहा कि सभी विभागों में पदोन्नति दी जाती है, लेकिन दफादार-चौकीदार के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. हमारी मांग है कि अविलंब चौकीदार को दफादार और दफादार को वरीय दफादार में पदोन्नति दी जाये. धरना के बाद का एक शिष्टमंडल ने प्रमंडलीय आयुक्त से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा. मौके पर राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान, प्रमंडलीय महासचिव मो इंसान, अरुण कुमार राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >