आज से दो केंद्रों पर आरंभ होगी पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा

प्रतिदिन दूसरी पाली में अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा मंगलवार से दो केंद्रों पर आरंभ कर रहा है, परीक्षा 2 अगस्त तक चलेगी. इसे लेकर विश्वविद्यालय ने जेआरएस कॉलेज, जमालपुर तथा आरडी कॉलेज, शेखपुरा को केंद्र बनाया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा प्रतिदिन दूसरी पाली में अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर पीजी के सभी विषयों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

आज और कल विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की है. इसमें विद्यार्थियों को 21 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. इसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 22 और 23 जुलाई को विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 22 और 23 जुलाई को परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इसके बाद विद्यार्थियों को कुल 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.

एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिए अबतक आये सात आवेदन

मुंगेर. एमयू ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 20 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 20 से 30 जुलाई के बीच विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इधर उक्त सत्र में नामांकन के लिए अबतक कुल सात विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >